छत्तीसगढ़

किसान की आत्महत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना

रायपुर. नारायणपुर में किसान की आत्महत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा है. शायराना अंदाज में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘फिर वही दौर लौट आया है, किसानों की चीख का शोर लौट आया है.’ बता दें कि नारायणपुर के कुकड़ाझोर गांव में एक किसान ने कर्ज में डूबने की वजह से आत्महत्या कर ली.

07_01_2023-bhupesh_baghel_23286388

वहीं इस मामले में पूर्व सरपंच गेंदराम ने बताया कि 13 तारीख को उनके यहां ये घटना हुई. उन्होंने बताया कि किसान पर बहुत कर्ज था और घर में काम करने वाला दूसरा कोई नहीं था. खेती किसानी से ही उनका घर चल रहा था. लेकिन इस बार धान नहीं हुआ, कर्ज भी था और बेटे की शादी का दबाव भी था.

Related Articles

Back to top button