

रायपुर/ बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे और अंतिम दिन आज संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक रणनीति पर गहन मंथन हुआ। जगदलपुर के गणपति रिज़ॉर्ट में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन के दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित विभिन्न सत्रों में संभाग के सभी जिलों से आए ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स ने सक्रिय भागीदारी की।तथा पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र सौंपा ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर में नक्सलवाद तथा बस्तर के जल जंगल जमीन पर आसन्न खतरा ,बस्तर के विकास पर विस्तृत चर्चा किया उन्होंने संगठनात्मक भूमिका और उत्तरदायित्व के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग की बारीकियों से अवगत कराया।
महामंत्री संगठन प्रभारी मलकीत सिंह गेंदु ने संगठन को और अधिक प्रभावी और क्रियाशील बनाने के लिए डिजिटल मीडिया तकनीक और जमीनी नेटवर्क के समन्वय पर विशेष जोर दिया।
प्रशिक्षण शिविर के तीसरे समापन के दिन समूह चर्चा और प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्रभारी युगल पांडे ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स ने संगठन विस्तार से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।
इस अवसर पर , बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, मरकाम, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व विधायक चंदन कश्यप, कनेक्ट सेंटर के को-चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।



