
क्राइम ख़बरराष्ट्रीय
ससुराल वालों ने बहू की बच्चेदानी में बार-बार जड़ी-बूट्टियां रखने से पीड़िता की आंखों की चली गई रोशनी
चंडीगढ़. शादी के बाद बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने बहू की बच्चेदानी में दाई की मदद जड़ी बुट्टियां रखवा दी। इसके बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो ससुराल वालों ने मायके छोड़ दिया। बच्चेदानी में बार-बार जड़ी-बूट्टियां रखने से शरीर में इंफैक्शन फैलने से पीड़िता की आंखों की रोशनी चली गई। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में ससुराल परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पीड़िता की शादी करनाल के गांव बुटाणा में हुई थी। हंडेसरा पुलिस ने केस की फाइल संबंधित पुलिस थाने भेज दी है। हंडेसरा थाना प्रभारी गुरबीर सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। आगामी कार्रवाई जिला करनाल पुलिस करेगी। आरोपियों की पहचान रजिंदर सिंह, सुसर ज्ञान सिंह, सास सुरिन्दर कौर, चाचा ससुर बलबीर सिंह, चाची सास चरनजीत कौर, दाई प्रीजो, भीमो और 2 अन्य के रूप में हुई है।



