छत्तीसगढ़

पिता की तबियत हुई काफी नाजुक, मिलने पाटन सदन पहुंचे सीएम बघेल.

रायपुर :+मुख्यमंत्री श्री बघेल जी के पिताजी कि तबियत काफी नाजुक बताई जा रही है, पिता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी के बाद सीएम भूपेश बघेल आज शनिवार को शांति नगर स्थित पाटन सदन पहुंचकर पिता से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, सीएम के पिताजी की तबीयत हाल में ही बिगड़ने पर उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ मिलने पर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था आज बताया जा रहा है कि एक बार फिर नंदकुमार बघेल की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, स्थिति काफी नाजुक होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पिता से मिलने तत्काल शांति नगर स्थित पाटन सदन पहुंचे,। पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद डॉक्टरों की टीम से इलाज के संबंध में जानकारी ली सीएम के पिता की तबीयत एक बार फिर ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों की टीम के द्वारा बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button