Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया लाखों के निर्माण विकास कार्यों का भूमि पूजन

रायपुर/22अक्टूबर2024/राजधानी/आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगर पालिका निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4के तहत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड नंबर 35 के क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तहत वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यक्रताओं, महिलाओं,नवयुवकों, रहवासियों, व आमजनों कि उपस्थिति के मध्य वार्ड क्षेत्र के मुख्य मार्गों में सड़क डामरीकरण कार्य एवं वार्ड क्षेत्र में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के नवीन विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर प्रारंभ करवाया, पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड नंबर 35 के क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तहत 40 लाख रुपए की स्वीकृत लागत से सड़क डामरीकरण कार्य एवं 13 लाख रुपए की स्वीकृत लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण के नवीन विकास कार्य शीघ्र करवाए जाएंगे, रायपुर उत्तर विधायक ने जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवागन को तत्काल नवीन विकास कार्यों को प्रारम्भ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत निगरानी कर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button